बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बागेश्वर और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। अचानक आए झटकों के बाद कुछ जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.984 अक्षांश उत्तर और 79.692 देशांतर पूर्व पर जमीन के अंदर करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप का केंद्र कम गहराई में होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में झटके साफ महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट मोड पर आ गई।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से सभी तहसीलों, पुलिस चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों से स्थिति की जानकारी ली जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिले में कहीं भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




