कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जोशीमठ में किया महिला मोर्चा सम्मलेन में प्रतिभाग, विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

जोशीमठ(चमोली): आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बद्रीनाथ उपचुनाव को मद्देनजर रखते हुए जोशीमठ में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां महिला मोर्चा द्वारा मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया साथ ही साथ सभी से कहा कि हमे अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक योजनाओ को पहुंचाना चाहिए।
कहा कि आज देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। राज्य के लिए भी मोदी जी ने अनेको सौगातें दी है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने सभी जनता से आने वाली 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के सतत विकास के लिए जादा से जादा मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी, विधायक अनिल नौटियाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव सहित पार्टी पदाधिकारी, मातृशक्ति और देवतुल्य जनता उपस्थित थी।




