गूगल मैप लाया नया फीचर, अब फ्लाईओवर पर नहीं होग कोई कंफ्यूजन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नेविगेशन ऐप गूगल मैप की तरफ से रोड़ और फ्लाईओवर के लिए खास फीचर लाया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स पहचान पाएंगे कि आखिर उन्हें कहां सर्विस रोड लेना है और कहां फ्लाईओवर पर जाना है। इसे लेकर पहले काफी दुविधा रहती थी। लेकिन अब गूगल मैप ने आखिरकार भारतीयों की मांग पूरी कर दी है, जिसका इंतजार हर भारतीय को लंबे वक्त से था।
गूगल मैप की ओर से फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर भारत में रोलआउट कर दिया है। इस फीचर को गूगल मैप के 40 शहरों में उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे जल्द ही बाकी शहरों के यूजर्स को उपलब्ध करा दिया जाएगा। फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आईओएस (IOS) यूजर्स के लिए इस फीचर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इसके अलावा गूगल की ओर से नैरो रोड फीचर को पेश किया गया है, जो चार पहिया वाहनों को पतले रास्तों में जाने से रोकने में मदद करेगा। दरअसल, अक्सर यूजर्स इस दुविधा में रहते हैं कि उन्हें सर्विस रोड लेनी चाहिए या फिर फ्लाईओवर लेना चाहिए, तो गूगल मैप ने इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया है।
गूगल की मानें, तो उनके पास फ्लाईओवर गाइडेंस को लेकर सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट मिल रही थीं। ऐसे में कंपनी ने फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर को नेविगेशन के लिए इंटीग्रेट किया है, जो यूजर्स को अपकमिंग फ्लाईओवर और रूट की जानकारी देगा। यह फीचर एंड्रॉइड मैप और एंड्रॉइड ऑटो के लिए उपलब्ध होगा।




