उत्तराखंड

चिनूक और एमआई से सुबह 133 लोग अब तक एयरलिफ्ट


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निकट परिवेक्षण में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू व सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। आज सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एम.आई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एम.आई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतारेगा। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एम.आई व चिनूक और छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।

रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं आज सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एन.डी.आर.एफ की टीमें जंगल व मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button