भारी बारिश से रेल सेवाएं प्रभावित: बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश व जलभराव का असर रेलवे संचालन पर पड़ा है। पश्चिम रेलवे के गवड-उभराट रेलखंड पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
रेलवे के अनुसार, 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रही, जबकि 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस आज शनिवार को निरस्त रहेगी। वहीं, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में भी जलभराव के चलते कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है और कई का मार्ग बदला गया है।
इसके अलावा हरिद्वार–अंब अंदौरा मेमू ट्रेन के बीच के कई स्टेशनों पर समय में आंशिक बदलाव भी किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताज़ा स्टेटस जांचने की अपील भी की है।
वहीं, कांवड़ यात्रा, पिरान कलियर मेले व रक्षाबंधन को देखते हुए रेलवे ने 13 अगस्त से 1 सितंबर तक जम्मूतवी–कानपुर, जम्मूतवी–बरौनी व जम्मूतवी–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का फैसला भी किया है। साथ ही देहरादून–सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में भी 31 अगस्त तक 2 अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




