देहरादून में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

15 अगस्त 2024 को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा हैI इस मौके पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा ध्वज फहराया जाएगा जिसको लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैI वहीं, परेड ग्राउंड में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था भी की जा रही हैI
मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने परेड ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ध्वज फहराएंगे और उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक विरासत को दिखाते हुए भव्य झांकियां भी निकलेगाI




