उत्तराखंडवायरल न्यूज़

रानीबाग एचएमटी फैक्टरी की भूमि का नहीं किया गयासदुपयोग, जर्जर भवनों और झाड़ियों में ढकी 45 एकड़ की ज़मीन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्टरी की जमीन भले ही सरकार को हस्तांतरित हो चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार अब तक इस भूमि और यहां स्थित करोड़ों के भवनों का सदुपयोग नहीं कर सकी है। नतीजा यह है कि एचएमटी परिसर में चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। लगातार जर्जर हो रहे भवन भी झाड़ियों से पटने लगे हैं।

वर्ष 1983 में पंडित तिवारी ने इसका शिलान्यास किया था और वर्ष 1985 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस फैक्टरी का उद्घाटन किया था। एचएमटी घड़ी का उत्पादन करने वाली इस फैक्टरी में पांच सौ से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिला था लेकिन बाद के वर्षों में फैक्टरी घाटे में जाने पर वर्ष 2016 में इसे बंद कर दिया गया।

 

एचएमटी फैक्टरी लगभग 45 एकड़ भूमि में फैली हुई थी जिसमें फैक्टरी परिसर के अलावा आवासीय कॉलोनियां, अस्पताल, खेल मैदान आदि थे। वर्ष 2022 में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि 72 करोड़ 2 लाख 10 हजार रुपये की रिजर्व प्राइज पर उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित कर दी थी। बंदी के बाद से आज तक किसी भी सरकार ने इस जमीन का सदुपयोग करने की जहमत नहीं उठाई है। इसके चलते आवासीय कॉलोनियों के तीन मंजिल भवन लगातार खंडहर में तब्दील हो रहे हैं।

दो साल पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी की जमीन पर मिनी सिडुकल स्थापित करने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद युवाओं को उम्मीद थी कि मिनी सिडकुल बनाने के बाद यहां रोजगार के अवसर पैदा होगें लेकिन न तो मिनी सिडुकल स्थापित हुआ और न ही रोजगार मिला।

एचएमटी की भूमि पर सिडकुल की ओर से मिनी सिडुकल के लिए योजना बनाई गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। यदि प्रस्ताव बनाया होगा तो उसे शासन स्तर को भेजा जाएगा।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button