उत्तराखंडक्राइम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रामनगर में सड़क किनारे कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत फैल गई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रामनगर: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार (UK04 K 2997) पर ताबड़तोड़ फायरिंग ही कर दी। घटना से इलाके में भय व अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके से 12 बोर का खाली कारतूस भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच भी शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपी युवक फायरिंग के बाद फरार हो गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई आपराधिक मामला भी जुड़ा है।
स्थानीय समाजसेवी ने पुलिस से गश्त बढ़ाने व आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात भी किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740