देहरादून के पलटन बाजार में मॉक ड्रिल, दमकल के बड़े वाहनो की आसानी से आवाजाही सुनिश्चित की
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून के पलटन बाजार में आग लगने अथवा किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये दमकल के वाहनों के पहुंचने के रिस्पांस टाइम जानने के लिये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान दमकल के 2 बड़े वाहन घंटाघर और डिस्पेन्सरी रोड से पलटन बाजार में प्रवेश कराए गए। बिना रूके निर्बाध रूप से पलटन बाजार होते हुए धामावाला, लख्खीबाग क्षेत्र से दोनों वाहन बाहर निकले।
विगत कई दिनों से दून पुलिस द्वारा पलटन बाजार में अस्थायी अतिक्रमण फड़-ठेलियो वालों के विरूद्व की गई कार्यवाही से पलटन बाजार और आस-पास के क्षेत्र में किसी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण न होने से दमकल के वाहनों को पूरे मार्ग पर कहीं भी किसी प्रकार का अवरोध नही मिला। जिससे पूरे पलटन बाजार में दमकल के बड़े वाहनों की आसानी से आवाजाही सुनिश्चित हो सकी।




