उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी की निकाय चुनाव के लिए पहली सूची आज होगी जारी, महापौर और अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों पर हुआ मंथन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची आज शुक्रवार को जारी होगी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दिग्गजों ने पालिका व पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया तो मेयर पदों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भी भेज दिए हैं।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल ही शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार और महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने नामों पर मंथन किया।

बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के मेयर, पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विमर्श किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है। आज शुक्रवार की शाम को बीजेपी पहली सूची में सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। इसके अगले चरण में वार्डों के सभासद व सदस्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button