डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का शोक संदेश: ‘एक महान अर्थशास्त्री और राष्ट्र निर्माता का निधन’
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्होंने मनमोहन सिंह के निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति भी बताया।
डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उन्होंने एक सम्मानित अर्थशास्त्री के रूप में अपनी पहचान भी बनाई। उन्होंने वित्त मंत्री समेत सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं भी दीं और हमारी आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी।
डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन ने हम सभी को ह्रदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अभावों और संघर्षों से ऊपर उठकर, कैसे ऊंचाईयों को हासिल किया जा सकता है, उनका जीवन ये सीख भावी पीढ़ी को हमेशा देता रहेगा।




