उत्तराखंड

UPSC परीक्षा में पास न होने से थी युवती ड‍िप्रेस्‍ड, बहन काे मैसेज कर दी जान ‘ओके बाय मैं जा रही हूं, लव यू बाय’


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून I प्रेमनगर में एक 23 वर्षीय युवती ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने यूपीएससी में असफल होने के कारण ही यह कदम उठाया है। इसी कारण वह कुछ समय से तनाव में चल रही थी। खुदकुशी से पहले उसने अपनी चचेरी बहन को मैसेज भेजा कि ”ओके बाय मैं जा रही हूं, लव यू बाय।”

सूचना पाकर मौके पर पुहंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भी रखवा लिया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, बीते शुक्रवार की सुबह प्रेम नगर विंग-2 में एक युवती की ओर से खुदकुशी करने की सूचना मिली थी।

युवती ब‍िस्‍तर पर बेसुध होकर पड़ी थी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा क‍ि युवती बिस्तर पर बेसुध होकर पड़ी थी। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि अंशिका ने सुबह करीब 4 बजे चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या की है।

सुबह उठकर अंशिका ने पी थी चाय

स्वजनों ने पुल‍िस को बताया क‍ि वह सुबह 4 बजे से पहले उठ गई थी। उसने अपने लिए चाय बनाई व आधी कप ही पी थी। इस दौरान उसने अपनी चचेरी बहन को मैसेज भी किया था ”ओके बाय मैं जा रही हूं, लव यू बाय” और बाद में खुदकुशी ही कर दी। जब स्वजन उसे उठाने पहुंचे तो देखा कि वह पंखे से लटक रही थी।

युवती कर रही थी UPSC की परीक्षा की तैयारी

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया क‍ि छात्रा दिल्ली में रहकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। असफलता के कारण वो कुछ समय से तनाव में थी। उसका इलाज चल रहा था। इसी कारण वह इन दिनों घर पर ही रह रही थी। युवती के शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम भी जांच कर रही है।

दुबई से भाई के आने का इंतजार कर रहे स्वजन

छात्रा का भाई दुबई में नौकरी करता है, स्वजन उसके आने के इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं युवती की मौत से पर‍िजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती के घर पर र‍िश्‍तेदार भी पहुंच गए हैं। जो पर‍िवार वालों को सांत्‍वना भी दे रहे हैं। वहीं पुल‍िस मामले की जांच पड़ताल में भी जुटी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button