मुनि की रेती हनुमान घाट पर गंगा में डूबे दिल्ली के युवक की मौत, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मुनि की रेती रामझूला के पास हनुमान घाट पर एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें दिल्ली का एक युवक गंगा में डूब गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस ने युवक का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
बीते सोमवार को दिल्ली के करोलबाग से 3 दोस्त गंगा स्नान के लिए मुनि की रेती के नाव घाट पर आए थे। गंगा में स्नान करते समय एक दोस्त तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोस्त को डूबते देख बाकी दोनों दोस्त मदद के लिए चिल्लाए, जिसके बाद जल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कुछ समय बाद जल पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रीतेश साह ने मृतक की पहचान शैंकी (26) पुत्र गिरधारी लाल, निवासी खेरपुरा, करोलबाग, नई दिल्ली के रूप में की। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।




