उत्तराखंडवायरल न्यूज़

उत्तराखंड में रोडवेज बसों का सफर बनेगा सुखद, मिल रही हैं 130 नई टाटा बसें


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रदेश में अब पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बस से सफर करना सुखद होने वाला है। बता दें कि परिवहन निगम को टाटा कंपनी से 130 रोडवेज बसें आगामी 15 अक्तूबर तक मिलने वाली हैं। इसके लिए निगम नेअब टाटा कंपनी के अधिकारियों को अपने तकनीकी कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए उनको पत्र भेजा है।

 

बता दें कि परिवहन निगम के अल्मोड़ा, रानीखेत, काठगोदाम, हल्द्वानी, बागेश्वर, रामनगर, पिथौरागढ़, पर्वतीय डिपो, भवाली, ऋषिकेश, लोहाघाट, श्रीनगर और कोटद्वार डिपो को ये नई बसें मिलेंगी। निगम के महाप्रबंधक तकनीकी अनिल सिंह गर्ब्याल की ओर से टाटा कंपनी को भेजे पत्र में कहा गया है कि पहली बार उत्तराखंड रोडवेज इन बसों का संचालन करेगा, इसलिए इन बीएस-6 मॉडल की बसों से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण की जरूरत है। उन्होंने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों के नंबर कंपनी से साझा करते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द डिपो के तकनीकी कार्मिकों व् चालकों को प्रसिक्षित किया जाए।

 

इसके साथ हि उन्होने कहा कि सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी भी दी जाए, ताकि उस हिसाब से बसों का संचालन आसानी से किया जा सके। बता दें कि बसों की यह खरीद लंबे समय से लटकी हुई थीं। अब ये बसें एसीजीएल गोवा में तैयार हुई हैं, जिनकी जांच के लिए निगम की एक विशेषज्ञ टीम इन दिनों गोवा गई हुई है। चूंकि, पिछली बस खरीद में खामियां आईं थीं, इसलिए इस बार बस लाने से पहले कंपनी में ही जांच कराई जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button