बीजेपी ने गांव चलो अभियान को लेकर सीएम समेत सरकार में मंत्रियों और पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीजेपी ने गांव चलो अभियान को लेकर सीएम समेत सरकार में मंत्रियों और पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत से 9 फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में सीएम पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास भी करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता के माध्यम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव भी साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे और जनता के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास भी करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव में प्रवेश करेंगे।, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में प्रवेश करेंगे।, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर में प्रवेश करेंगे। डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में प्रवेश करेंगे। गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में प्रवेश करेंगे। रेखा आर्य भी सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में प्रवेश करेंगे। बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट के बलपीर में प्रवेश करेंगे। बंशीधर भगत कालाढुंगी के नारायणनगर में प्रवेश करेंगे। मदन कौशिक हरिद्वार में प्रवेश करेंगे।रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर की डालूवाला में प्रवेश करेंगे। अजय टम्टा अल्मोड़ा के रेलापानी में प्रवेश करेंगे। नरेश बंसल भगवानपुर के सिकरौड़ा में प्रवेश करेंगे। डॉ. कल्पना सैनी भी पिरान कलियर के ब्रह्मपुर गांव में प्रवास करेंगे। कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव को तय किए गए हैं।




