मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने दिए दिशा-निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों की समीक्षा भी की। 24 से 29 दिसंबर तक होने वाले इस भव्य कार्निवाल को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को विस्तृत निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक में शोभा यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड फेस्टिवल, विन्टेज रैली, स्टार गेजिंग, नेचर वॉक, मैराथन व अन्य आकर्षक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सभी कार्यक्रमों की समयबद्ध रूपरेखा व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्निवाल के दौरान पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली व सफाई व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएं। स्थानीय कलाकारों व उत्तराखंड संस्कृति को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
फूड फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजनों व मिलेट्स आधारित उत्पादों को विशेष स्थान देने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि कार्निवाल राज्य की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का बेहतरीन अवसर भी है।
बैठक में जिलाधिकारी सविन बसल, सीडीओ अभिनव शाह, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724




