विकासनगर: दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक की लापरवाही से 3 वाहन भिड़े, छह लोग घायल
दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, छह लोग घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: आज शुक्रवार सुबह दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई थाना क्षेत्र के छोटा रामपुर में एक निजी कंपनी के बस चालक की लापरवाही के कारण 3 वाहन आपस में भिड़ गए। घटना के अनुसार, बस के पीछे आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे एक ई-रिक्शा से टकरा गई।
इस दौरान, एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई, जिससे ई-रिक्शा और पिकअप में सवार 6 लोग घायल हो गए। घायल लोगों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस द्वारा मामले की जांच भी की जा रही है।




