Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे बाधित; अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह सोनप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने के कारण सड़क बाधित हो गई, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं सोनप्रयाग से आगे एक स्थान पर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क का हिस्सा नीचे से कमजोर हो जाने के कारण प्रशासन ने केवल सावधानी के साथ सीमित यातायात की अनुमति दी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि प्रभावित स्थानों पर मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विभाग का प्रयास है कि मार्ग को जल्द से जल्द पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाए।

इधर, लगातार वर्षा के कारण जिले की प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक शुक्रवार सुबह अलकनंदा नदी का जलस्तर 627.50 मीटर और मंदाकिनी नदी का जलस्तर 626.50 मीटर दर्ज किया गया, जो दोनों नदियों के निर्धारित खतरे के निशान से ऊपर है।

नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग, नगर पालिका और नगर पंचायत की टीमें लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नदी किनारों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से तटों की ओर न जाने की लगातार चेतावनी दे रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button