पीपल मंडी में मिली छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। पीपल मंडी में बदहवास हालत में मिली छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को लिखित में कार्रवाई न करने की मांग भी की है। परिजनों के अनुसार, छात्रा पिछले डेढ़ वर्ष से डिप्रेशन का इलाज करवा रही थी और इस बार फिजिक्स के पेपर में खराब प्रदर्शन के कारण वह और भी मानसिक तनाव में थी।
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक छात्रा पीपल मंडी में एक कांप्लेक्स के पास बेहोश हालत में पाई गई थी। पुलिस ने उसे उपचार व मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल में भर्ती किया। शुरुआत में छात्रा ने पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी थी, लेकिन उसके बयान बार-बार बदल ही रहे थे।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें यह सामने आया कि छात्रा खुद स्कूटर से पीपल मंडी स्थित कांप्लेक्स पहुंची थी और काफी देर बाद वहां से निकली। छात्रा ने शुरुआत में कहा था कि 2 युवक उसे स्कूटर पर ले गए थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में ऐसी कोई घटना ही नहीं दिखी।
छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का मानसिक इलाज चल रहा है और उसने इलाज के पर्चे भी पुलिस को भी सौंपे हैं। इसके अलावा, परिजनों ने यह भी बताया कि खराब परीक्षा परिणाम के कारण छात्रा मानसिक तनाव में थी और उसने पूरी घटना का झूठा बयान भी दिया। मेडिकल रिपोर्ट भी सामान्य आई है और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
इस पूरे मामले में अब पुलिस कार्रवाई से परहेज कर रही है, जैसा कि परिजनों ने अनुरोध भी किया है।




