मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के तहत एक करोड़ नौ लाख रुपये की धनराशि जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के तहत 1 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है।
आदेश के अनुसार, यह धनराशि 23 नए शोध प्रस्तावों के लिए पहली किश्त के रूप में जारी भी की गई है। इनमें महाविद्यालय पैठाणी, दून विश्वविद्यालय, दुगनाकुरी, मंगलौर, नैनीताल, पुरोला, कांडा, श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय और महाविद्यालय हल्द्वानी जैसे संस्थानों के शोधार्थी शामिल हैं। इन शोधार्थियों को पहली किश्त के रूप में ढाई लाख से साढ़े सात लाख रुपये तक की राशि भी प्रदान की गई है।
यह कदम राज्य में उच्च शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे शोध कार्यों को गति मिलेगी और ज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम भी स्थापित होंगे।




