उत्तराखंडराजनीति

ऋषिकेश में शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिकेश : नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी के बाद हाथापाई भी हुई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, सभासद रेणुका भंडारी, सुरूचि अवस्थी, जितेंद्र धाकड़ और मुरलीधर शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में यमकेश्वर एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीव्र नारेबाजी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ मामले को शांत कराया।

फिलहाल, पुलिस ने कहा कि किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button