उत्तराखंड

लक्सर: ऊर्जा निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर गांव में ऊर्जा निगम के एक लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय घटी जब लाइनमैन बकाया बिल का भुगतान करने के बाद काटे गए कनेक्शन को जोड़ने गया। आरोप है कि इस दौरान गांव के जोगिंदर और उसके भाई ने लाठी-डंडों से लाइनमैन पर हमला कर उसे बुरी तरह से पीट दिया। घायल अवस्था में लाइनमैन किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ और पुलिस को सूचित किया।

यह घटना 29 मार्च की है, जब ऊर्जा निगम के कर्मचारी अमरीश कुमार, महेश अरोड़ा, मोनू और अतुल राजस्व वसूली के लिए महाराजपुर खुर्द गांव गए थे। लाइनमैन अतुल ने कनेक्शन जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपियों ने इस पर हमला कर दिया। अवर अभियंता मनोज सैनी ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

इससे पहले भी लक्सर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 21 मार्च को मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में, 19 मार्च को सुल्तानपुर में, और 5 मार्च को बसेड़ी व हुसैनपुर गांवों में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं।

ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इन घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। लक्सर के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने अपील की है कि बकायेदारों से मारपीट की बजाय, वे निगम की कार्रवाई और वसूली में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई कानून को अपने हाथ में लेगा, तो पुलिस और निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button