3 साल बाद 6 अप्रैल से फिर दौड़ेगी हिमगिरी एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का नया शेड्यूल
हिमगिरी एक्सप्रेस का रुड़की रेलवे स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को मिली राहत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुड़की : शहर, देहात और यहां से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। 6 अप्रैल से हिमगिरी एक्सप्रेस का ठहराव रुड़की रेलवे स्टेशन पर फिर से शुरू हो जाएगा। 3 साल बाद अब यह ट्रेन रुड़की में रुकेगी, जिससे जम्मूतवी और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा भी मिलेगी।
रुड़की रेलवे स्टेशन, जो ए श्रेणी में दर्ज है और केंद्र सरकार की अमृत रेलवे स्टेशन योजना का हिस्सा है, मुरादाबाद मंडल के तहत आता है। इस स्टेशन से लगभग 40 से अधिक जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, और यहां से लगभग 2 हजार किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है।
पिछले कुछ समय से सियालदह और पंजाब मेल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में टिकट फुल होने की वजह से यात्रियों को मुश्किल होती थी, लेकिन अब हिमगिरी एक्सप्रेस के ठहराव से यह समस्या हल हो जाएगी। त्योहारों के सीजन, धार्मिक स्थलों पर जाने और कामकाजी लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत भी होगी।
रुड़की में हिमगिरी एक्सप्रेस का ठहराव फिर से शुरू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने बरेली, जम्मू, हावड़ा और वाराणसी जैसे स्थानों पर यात्रा करने के लिए इसकी जरूरत भी महसूस की थी।
नई दिल्ली मुख्यालय से ठहराव का आदेश जारी होने के बाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने पुष्टि की कि 6 अप्रैल से हिमगिरी एक्सप्रेस रुड़की में भी ठहरेगी।
इस ट्रेन के संचालन से जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, वाराणसी, बक्सर, पटना और हावड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन अपडाउन के रूप में होगा और यह करीब 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।




