उत्तराखंडवायरल न्यूज़

सेल्फी के दौरान मनसा देवी की पहाड़ी से गिरी महिला, गंभीर हालत में भेजा गया अस्पताल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सेल्फी लेते हुए एक महिला अचानक मनसा देवी की पहाड़ी से नीचे गिर गई। करीब 70 मीटर ऊंचाई से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस में महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना आज शनिवार की सुबह की है। जब मुजफ्फरनगर से एक परिवार मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। रेशु (28) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी मुजफ्फरनगर यूपी पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेते वक्त अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई।

 

सड़क पर महिला के गिरते ही अन्य यात्रियों ने शोर मचा दिया। इस बीच हरिद्वार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चेताककर्मी सौरभ नौटियाल और हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे।

 

108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला को अस्पताल में भिजवाया गया है। सेल्फी लेने के दौरान नीचे गिरने से घायल हुई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button