छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई फायरिंग में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा, पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुद्रपुर: छात्र संघ चुनाव के दौरान कॉलेज गेट पर हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर आज कोतवाली पुलिस ने नोटिस भी चस्पा किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ढोल नगाड़े व मुनादी के माध्यम से क्षेत्रवासियों को भी जानकारी दी।
मामला 24 सितंबर का है, जब सरदार भगत सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दिन छात्रों के दो गुट आमने-सामने आए और सड़क पर मारपीट व असलहा फायरिंग की घटना हुई। इस मामले में 15 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए। इसके तहत 26 सितंबर को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 27 सितंबर को मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार भी किया गया, जबकि उसके 3 अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबोचा। अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
फरार आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। इसके मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से गैरजमानती वारंट की अनुमति भी ली। अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम मनप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी ग्राम गरीबपुरा, थाना बहेरी, बरेली (उत्तर प्रदेश) के घर पहुंची व उसके गेट पर कुर्की आदेश की कॉपी चस्पा की। पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार को कोर्ट या कोतवाली में सरेंडर करने का निर्देश भी दिया।




