ग्वीलों गांव के चीड़ जंगल में लगी आग, एक घंटे में काबू; आवासीय क्षेत्र सुरक्षित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
नगर क्षेत्र के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार को अचानक ही आग भड़क उठी, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप भी मच गया। आग तेजी से फैलते हुए आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन गोपेश्वर व अलकनंदा वन प्रभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों विभागों ने समन्वय के साथ राहत व बचाव अभियान भी शुरू किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास स्थित आवासीय भवनों को किसी भी तरह के नुकसान से भी बचा लिया गया। आग पर तेजी से नियंत्रण पाने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस भी ली।
नपा सभासद दीपक बिष्ट ने कहा कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व दीर्घकालिक कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति भी न हो।
अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी व फायर सर्विस को भी तुरंत अलर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित भी कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से भी बच गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




