प्रयागराज संगम पर मची भगदड़ में किच्छा निवासी महिला की दर्दनाक मौत, शव परिजनों को नहीं सौंपा गया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की भी दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार रात को किच्छा से महाकुंभ के लिए 3 बसें रवाना हुईं। इनमें से एक बस में सवार महिला की बीती रात प्रयागराज में हुई भगदड़ में कुचलकर मौत ही हो गई।
महिला अपने बेटे व बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, लेकिन भगदड़ के दौरान वह अपने परिजनों से अलग हो गई। आज सुबह महिला का शव बरामद किया गया, लेकिन प्रशासन ने अभी तक शव परिजनों को नहीं सौंपा है। मृतक महिला की पहचान 57 वर्षीय गुड्डी देवी के रूप में हुई है, जो वार्ड 3, किशोर अस्पताल के पास किच्छा की निवासी थीं।
महिला सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी, भगदड़ के दौरान वह अपने बेटे और बहू से बिछड़ गई, और आज सुबह ही उनका शव मिला।




