उत्तराखंड

देहरादून से अमृतसर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू, सिख समुदाय की बड़ी मांग हुई पूरी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

 

देहरादून। उत्तराखंड के सिख समुदाय की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी ही हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से अमृतसर तक वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा न केवल धार्मिक यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए भी एक तेज और आरामदायक विकल्प भी प्रदान करेगी।

पहली बस को हरी झंडी, पहले दिन 19 यात्रियों ने की यात्रा

सोमवार को देहरादून ISBT से परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन कुल 19 यात्रियों ने बस सेवा का लाभ उठाया। इनमें से 5 यात्री अमृतसर जा रहे थे, जबकि शेष लुधियाना और जालंधर के लिए सवार हुए।

ट्रेन से तेज, सिर्फ 10.5 घंटे में अमृतसर पहुंचेगी बस

अब तक देहरादून से अमृतसर के लिए केवल एक सीधी रेल सेवा – लाहौरी एक्सप्रेस – ही उपलब्ध थी, जो लगभग 13 घंटे का समय लेती है। नई वोल्वो बस सेवा यह दूरी सिर्फ 10 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। बस सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना और जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।

बस सेवा का किराया और टाइमिंग

  • देहरादून से अमृतसर तक प्रति यात्री किराया: ₹1,224
  • देहरादून से जालंधर तक किराया: ₹1,009
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है।

बस टाइमिंग (दैनिक सेवा)

🚌 देहरादून से अमृतसर

  • प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे (देहरादून ISBT)
  • सहारनपुर: सुबह 11:30 बजे
  • अंबाला: दोपहर 2:00 बजे
  • लुधियाना: शाम 5:00 बजे
  • जालंधर: शाम 6:30 बजे
  • आगमन: रात 8:30 बजे (अमृतसर)

🚌 अमृतसर से देहरादून

  • प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे
  • जालंधर: सुबह 7:00 बजे
  • लुधियाना: सुबह 8:30 बजे
  • अंबाला: सुबह 11:30 बजे
  • सहारनपुर: दोपहर 2:00 बजे
  • आगमन: दोपहर 3:30 बजे (देहरादून ISBT)

अधिकारियों की मौजूदगी में सेवा का शुभारंभ

ग्रामीण डिपो, देहरादून के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि बस रोजाना निर्धारित समय पर चलेगी। इस मौके पर निगम की डीजीएम पूजा कहेरा भी मौजूद रहीं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button