लेखा संवर्ग संघ चुनाव: आशीष चौधरी अध्यक्ष और अतुल सेमवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को देहरादून में कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी सहायक लेखाधिकारी नवीन चंद्र जोशी के निर्देशन में यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि सभागार में अंतरिम कार्यकारिणी भी चुनी गई।
चुनाव में सर्वसम्मति से देहरादून के आशीष चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष व अतुल सेमवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही वीरेंद्र शाह संगठन मंत्री, हेमंत कुमार शर्मा संरक्षक, शिवम ओबरॉय प्रांतीय सचिव, किरन नेगी कोषाध्यक्ष, अमित तलनिया सम्परिक्षक और हल्द्वानी के विकास यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्षेत्रीय स्तर पर कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बिष्ट व गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष आशीष परमार चुने गए। वहीं, जिला संयोजक के तौर पर देहरादून से राहुल नयाल, हरिद्वार से मयंक अरोड़ा, टिहरी से शिवम शाह, पौड़ी से सौरभ भारती, उत्तरकाशी से आशीष रावत, चमोली से उमेश आर्या, रुद्रप्रयाग से पूजा थपलियाल, बागेश्वर से अशोक बिष्ट, उधमसिंह नगर से गौरव सेतिया, नैनीताल से कमल पुनेठा, पिथौरागढ़ से भूपेश जोशी, अल्मोड़ा से कैलाश जोशी व चंपावत से कमलेश को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने वेतन विसंगति व पदोन्नति की समय सीमा घटाने जैसे मुद्दों को भी जोरशोर से भी उठाया। इस मौके पर सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद्र बेलवाल, रमेश चंद्र बेलवाल समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।




