उत्तराखंड

स्कूली छात्रा को नशे की लत लगाने का आरोप, युवक की भूमिका पर सांप्रदायिक तनाव, पुलिस अलर्ट

नैनीताल: छात्रा और युवक के कथित संबंधों से फैला सांप्रदायिक तनाव, कोतवाली में हंगामा, पुलिस कर रही जांच

नैनीताल के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा व 30 वर्षीय युवक के बीच कथित संबंधों को लेकर शहर में सांप्रदायिक तनाव भी फैल गया। घटना ने उस वक्त तूल पकड़ा जब देर शाम तक छात्रा के घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि छात्रा एक युवक के साथ थाने में ही मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, युवक को पहले ही दिन में एक अन्य युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस पूछताछ के लिए थाने में लाई थी। इस बीच छात्रा थाने में उसी युवक के समर्थन में ही पहुंच गई। यह देख परिजनों ने मौके पर ही अपनी बेटी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद छात्रा ने उनके साथ घर जाने से इनकार भी कर दिया।

इस घटनाक्रम के बाद माहौल गर्मा गया। स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव भी कर दिया, जिससे हालात में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति भी बन गई। परिजनों ने युवक पर नशा करवाने व छात्रा को बहकाने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत भी दी है।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग भी शुरू कर दी है ताकि उसकी मानसिक स्थिति व पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी भी ली जा सके।

पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ भी की जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच भी की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शहर में इस घटना को लेकर चर्चाएं भी तेज़ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button