कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला किसानों को “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” से किया सम्मानित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में आयोजित “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला भी मौजूद थीं। इस अवसर पर कृषि मंत्री और माता मंगला ने प्रदेशभर से आई महिला किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
माता मंगला ने इस अवसर पर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि नारी समाज की रीढ़ है, और उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज को संवारने वाली नहीं, बल्कि सशक्त नेतृत्व और प्रगति की आधारशिला भी हैं।
गणेश जोशी ने भी इस अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला किसान जैविक खेती, आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर उत्तराखंड की खेती को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन के लिए डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।
कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “लखपति दीदी” योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि 2025 तक उत्तराखंड में 1.50 लाख महिला किसानों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज की धुरी महिलाओं के आसपास घूमती है और राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से आईं महिला किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी की सरकार की योजनाओं की सराहना की और कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हमेशा उनके लिए पिता समान भूमिका निभाई है, जो हर कदम पर उनका सहयोग करते हैं।
इस अवसर पर 16 महिला किसानों को “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। ये महिला किसान प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से आई थीं, जिनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, उधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी शामिल हैं।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक सविता कपूर, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, कृषि सचिव एसएन पांडे, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान और अन्य प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित थे।




