यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अब तक छह तीर्थयात्रियों की गई जान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चारधाम यात्रा के दौरान एक और दुखद घटना सामने आई है। यमुनोत्री धाम जा रहे पूर्वी दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु की जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक ही तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस सीजन में अब तक 6 श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान जान जा चुकी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के प्रभारी डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि
पूर्वी दिल्ली के शिव कुमार (46) पुत्र धर्मवीर सिंह को अचेतावस्था में उनके परिजन, पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों की मदद से अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि शिव कुमार अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले थे। पैदल चढ़ाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी लाया गया।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य ही कराएं और यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान भी रखें। पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई करते समय बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।




