रानीपोखरी: मामूली विवाद के बाद जानबूझकर तेज़ व लापरवाही से कार चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले 3 अभियुक्त आखिरकार दून पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए हैं। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में यह गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक परिवार को निशाना बनाते हुए कार से कुचलने की कोशिश भी की गई।
क्या है मामला?
27 जुलाई 2025 को राजेंद्र सिंह रावत निवासी डांडी, रानीपोखरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 लोगों — नवीन, सौरभ तिवाड़ी, सत्तम, व पंकज — ने मामूली विवाद के चलते न सिर्फ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी, बल्कि जानबूझकर तेज़ रफ्तार में अपनी आई-10 कार (UK-07-BA-0046) को 30-35 लोगों पर चढ़ाने का प्रयास भी किया। इस हमले में वादी की पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
रानीपोखरी थाने में इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया।
3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर बनाई गई टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले व मुखबिरों की मदद से जांच तेज की। 4 अगस्त को सूर्यधार रोड के पास से पुलिस ने 3 आरोपियों —
- नवीन कुमार पुत्र स्व. गुरु प्रसाद
- सौरभ तिवाड़ी पुत्र हरीश तिवाड़ी
- पंकज पुत्र स्व. गुरु प्रसाद —
को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इनसे घटना में प्रयुक्त आई-10 कार भी बरामद कर सीज कर दी गई है।
एक अभियुक्त अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है।




Smart analysis! Understanding risk & reward is key, especially with platforms like 365jl vip online casino. Legit security & a curated experience seem vital for serious players-account verification is a must! Good read.