उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार: CM धामी ने 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, 2027 कुंभ की समीक्षा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का गुरुकुल हैलीपैड पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सीसीआर भवन में 2027 कुंभ मेले से जुड़े 34 कार्यों के लिए 234 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की, जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ व मेलाधिकारी सोनिका सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सरकार का लक्ष्य 2027 के अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ की तर्ज पर दिव्य व भव्य रूप में आयोजित करना है। पेशवाई, धर्मध्वजा, छावनियां और शाही स्नान जैसी पारंपरिक व्यवस्थाओं को विशेष रूप से शामिल भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के सहयोग से इस बार कुंभ को ऐतिहासिक भी बनाया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740