उत्तराखंड

जल्द लौटने का वादा करके गई बबीता…वंश-वंशिका से किया वादा निभा नहीं पाई बबीता

किच्छा सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, धनौड़ा गांव में शोक की लहर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

किच्छा के धनौड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका बबीता पटियाल की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे से परिवार के लोग भी गहरे सदमे में हैं, खासकर बबीता के 2 छोटे बच्चे, जिनके सिर से मां का साया भी उठ गया। बबीता के बेटे वंश की उम्र 10 वर्ष है और बेटी वंशिका सिर्फ 4 वर्ष की है। दोनों बच्चे मानस एकेडमी में पढ़ाई कर रहे थे, वंश कक्षा 5 में और वंशिका केजी में। उन्हें यह समझ में ही नहीं आ रहा कि मां, जो सुबह घर से जाती समय उनसे जल्दी लौटने का वादा करके गई थीं, अब कभी भी उनसे बात ही नहीं करेंगी।

धनौड़ा निवासी बबीता पटियाल मानस एकेडमी में शिक्षिका थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुरादाबाद में उनके भाई का निधन भी हुआ था। उसी के बाद वह अपने पति विजेंद्र पटियाल, चाचा-चाची भुवन चंद्र, चंद्रकला चौसाली व अशोक लाल साह के साथ मुरादाबाद जाने के लिए कार से निकली थीं। रास्ते में पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में बबीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

जानकारी के अनुसार, बबीता के पति विजेंद्र पटियाल को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है, और शिक्षिका का शव पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। इस दुखद घटना ने परिवार और गांव के लोगों को गहरे शोक में भी डाल दिया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button