उत्तराखंड में खराब मौसम, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में आज बुधवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। आज बुधवार सुबह से हि प्रदेशभर में हल्की बारिश जारी है। वहीं, देर शाम बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। बता दें कि यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, क्षेत्र में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में रात्रि से माध्यम दौर की बारिश जारी है।
मसूरी में आज बुधवार को झमाझम बारिश हुई और फिर घना कोहरा छा गया। इससे तापमान गिर गया। बारिश होने से माल रोड और आसपास घूमने वाले पर्यटक परेशान रहे।
वहीं, मौसम विभाग ने टिहरी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ हि ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।




