उत्तराखंड

रामनगर में बड़ी सफलता: 45 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 15 लाख रुपये


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रामनगर : उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 45 किलो गांजा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पीरुमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में गांजा लेकर तस्कर मालधन रोड की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस टीम को आम पोखरा 64 गेट के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। गाड़ी रोकने पर उसमें केवल एक व्यक्ति मौजूद था, जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से 45 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरजीत सिंह निवासी मानपुर, काशीपुर (उधम सिंह नगर) बताया। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की विशेष टीम लगातार अवैध नशे के कारोबार पर नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रामनगर को नशा मुक्त क्षेत्र बनाया जा सके। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025 तक देवभूमि उत्तराखंड को अवैध नशे से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी दिशा में पुलिस विभाग राज्यभर में विशेष अभियान चला रहा है, जिसके तहत लगातार बड़ी-बड़ी तस्करी पकड़ी जा रही है और कई गिरोहों पर शिकंजा कसा जा चुका है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button