उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने सोनिया गांधी के बयान की कड़ी निंदा की, माफी की मांग की


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने संसद में सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान की कड़ी भर्त्सना की है और कांग्रेस पार्टी से तुरंत माफी की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रपति देश के सवा सौ करोड़ लोगों का स्वाभिमान हैं, और सोनिया गांधी का बयान कांग्रेस की सामंती सोच और गरीब, आदिवासी विरोधी मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

भट्ट ने कहा, “यह बयान राष्ट्र का अपमान है। एक वरिष्ठ सांसद होने के बावजूद सोनिया गांधी का भारतीय गणराज्य की प्रमुख को ‘पुअर लेडी’ कहना, मातृ शक्ति और पिछड़े आदिवासी समाज को गाली देने जैसा है।” उन्होंने कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग की और इसे देशवासियों के लिए अस्वीकार्य बताया।

भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने जानबूझकर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, ताकि महिला, गरीब और आदिवासी समाज को नीचा दिखाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष का बयान सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। “राष्ट्रपति के अभिभाषण को ‘बोरिंग’ कहना यह दिखाता है कि कांग्रेस नेता संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा को लेकर कितने संवेदनशील हैं।

भट्ट ने आगे कहा कि भारत एक गणराज्य है और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। “इस लोकतंत्र की पहली नागरिक कभी ‘बेचारी’ नहीं हो सकती हैं। आदिवासी समाज से अपने कठिन परिश्रम और क्षमता से राष्ट्रपति पद तक पहुंची महिला को इस प्रकार के शब्दों से संबोधित करना अनुचित है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा, “जब कांग्रेस सत्ता से बाहर रहती है तो वह इस तरह अपना होश खो देती है। इन लोगों को सत्ता से बाहर रहना बर्दाश्त नहीं होता, और इससे वे बुरी तरह बौखलाए हुए हैं।”

भट्ट ने अंत में कहा, “अगर कोई ‘पुअर थिंग’ या ‘टायर्ड’ है तो वह कांग्रेस पार्टी है, जिन्होंने समाज को बांटकर सत्ता चलाई और देश को विकास से वंचित रखा। यही कारण है कि देशवासियों ने उन्हें बार-बार नकारा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button