गांधी पार्क में करियर व रोजगार मेला: 630 युवाओं ने किया पंजीकरण, कई का प्रारंभिक चयन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर: गांधी पार्क में सरस आजीविका मेले के तहत करियर काउंसलिंग और रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें करियर के प्रति जागरूक भी बनाना था।
काउंसलिंग सत्र में संकल्प फाउंडेशन के अमित जोशी ने युवाओं को सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर संभावनाओं व तैयारी की रणनीति की जानकारी दी। मेले में करीब 150 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की, जबकि सेवायोजन विभाग के रोजगार मेले में लगभग 630 युवाओं ने पंजीकरण भी कराया, जिनमें से कई का प्रारंभिक चयन भी हुआ। आयोजकों ने इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल भी बताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




