राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को केंद्र की मंजूरी, देहरादून से मोतीचूर तक सुधरेगा सफर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून – केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए एक और बड़ी सौगात देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के अंतर्गत देहरादून-लालटप्पर-नेपाली फार्म और नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड के सुधार कार्य को 720.67 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी भी दे दी है। यह परियोजना कुल 36.82 किलोमीटर लंबी होगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अहम स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश के बीच आवागमन को न केवल तेज़ और सुरक्षित बनाएगी, बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग को भी अधिक सुगम व सुविधाजनक बनाएगी।
परियोजना के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय यातायात को मुख्य मार्ग के ट्रैफिक से अलग भी किया जाएगा, साथ ही अतिरिक्त सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी व यातायात दबाव में राहत मिलेगी।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे का तीव्र विकास हो रहा है, और यह परियोजना राज्य के विकास की दिशा में एक और सशक्त कदम भी साबित होगी।




