मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र से मांगी 7628 करोड़ की चार बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति, वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समग्र विकास को लेकर केंद्र सरकार से 7628 करोड़ रुपये की 4 बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति भी मांगी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य की अवसंरचना, जल संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा व सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की।
सीएम धामी ने जिन 4 प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति का अनुरोध किया है, उनमें —
- 2000 करोड़ रुपये की जल एवं स्वच्छता नगरीय अवसंरचना विकास परियोजना
- 424 करोड़ रुपये की डीआरआईपी-तृतीय चरण
- 3638 करोड़ रुपये की उत्तराखंड क्लाइमेट रेसिलिएंट इंट्रा-स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना
- 1566 करोड़ रुपये की उत्तराखंड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन रिलायबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के बुनियादी ढांचे व जल संसाधन प्रबंधन को मजबूती भी मिलेगी, साथ ही ऊर्जा और सेवा वितरण व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या और भारी वर्षा की परिस्थितियों को देखते हुए नगरीय जल निकासी प्रणाली के सुधार की अत्यंत आवश्यकता भी है।
राज्य के 10 सबसे अधिक वर्षा प्रभावित जिलों के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की डीपीआर भी तैयार की जा चुकी है, जिसकी अनुमानित लागत ₹8,589.47 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष सहायता योजना के तहत स्वीकृति भी देने का आग्रह किया।
सीएम धामी ने केंद्र से अन्य बाह्य सहायतित परियोजनाओं — 850 करोड़ रुपये की सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन सुदृढ़ीकरण परियोजना व 800 करोड़ रुपये की जलापूर्ति सुधार परियोजना — को भी जल्द मंजूरी देने का अनुरोध भी किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री धामी को सभी विकास योजनाओं के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.