मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को सीएम आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा,
“यह हादसा देश व दुनिया दोनों के लिए बेहद दुःखद और पीड़ादायक है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें यह गहन पीड़ा सहने की शक्ति दें।”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आपदा या संकट की घड़ी में संवेदनशीलता के साथ तत्परता से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हम सभी के लिए चेतावनी भी हैं, और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी है।




