उत्तराखंडवायरल न्यूज़

सीएम धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुँचकर छात्रों को किया संबोधित


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेतालघाट, नैनीताल में शहीद खेमचंद्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुँचकर छात्रों को संबोधित किया और अमर शहीद खेमचंद्र के माता-पिता को सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के समग्र विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। साथ हि उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को पक्का बनाया जा रहा है| इसके साथ हि शिक्षण संस्थानों में खाली पदों को भी तेजी से भरे जाने का काम किया जा रहा है।

 

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा किम प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर मिल रहे हैं और स्टार्टअप नीति के अंतर्गत छात्र कौशल संपन्न होकर रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं इसके लिए सरकार उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखण्ड के युवा भविष्य में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ बनेंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button