सीएम धामी का बड़ा बयान: उत्तराखंड की डेमोग्राफी से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषी अफसरों पर भी होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा – राज्य की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन से समझौता नहीं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेमोग्राफिक बदलाव (जनसंख्या असंतुलन) के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया कि राज्य की सांस्कृतिक और जनसंख्या संरचना को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डेमोग्राफिक चेंज की गतिविधियों के लिए सिर्फ फर्जी दस्तावेज बनवाने वाले ही नहीं, बल्कि वो अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे, जिनके कार्यकाल में राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली कनेक्शन जारी किए गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि डेमोग्राफिक असंतुलन को लेकर सतर्कता और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
“यहां का मूल बचा रहना चाहिए, पहले की लापरवाही अब दोहराई नहीं जाएगी,” – मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि किच्छा के खुरपिया क्षेत्र में एक अत्याधुनिक औद्योगिक फार्म की स्थापना की जा रही है।
इसमें लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
“यह परियोजना प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी,” – सीएम धामी
बड़े उद्योग समूह यहां अपने प्लांट स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को व्यापक रोजगार के अवसर मिलेंगे। हेली सेवाओं और एयर कनेक्टिविटी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम धामी ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है।
वे स्वयं केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिलकर इस कार्य में तेजी लाने की बात कर चुके हैं।
इस एयरपोर्ट से न सिर्फ राज्य के लोगों को, बल्कि पर्यटकों को भी बेहतर और तेज हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। सीएम धामी ने बताया कि प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय की स्थापना में वन अधिनियम से जुड़ी अड़चनों को जल्द दूर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री से वार्ता हो चुकी है और वन भूमि का मुद्दा सुलझते ही काम में तेजी लाई जाएगी। मुख्यमंत्री धामी के ताजा बयान यह संकेत देते हैं कि राज्य सरकार अब आंतरिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान और रोजगार सृजन जैसे अहम मुद्दों पर तेजी से और सख्ती से काम कर रही है। डेमोग्राफी चेंज जैसे संवेदनशील विषय पर सीएम का स्पष्ट रुख प्रशासन और आमजन के लिए एक स्पष्ट संदेश है।




