नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 850 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के 'ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड 2025' विजन को लेकर लगातार चल रही कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को 850 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी AK नर्सरी के पास पुल संख्या-01 से की गई, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र और अतर सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड 2025” अभियान के तहत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए निरंतर चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।




