Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी। पूर्वी हल्द्वानी में तैनात रहे एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुखानी कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोपी पर सीएम के उप सचिव के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर लोगों को धमकाने, विभागीय भुगतान के लिए फर्जी बिल लगाने व कई अन्य गंभीर अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं।
प्रभागीय विक्रय प्रबंधक उपेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आरोपी महेंद्र सिंह बिष्ट ने बायोमेट्रिक मशीन में छेड़छाड़ कर उपस्थिति रिकॉर्ड में हेराफेरी भी की। इसके अलावा आरटीआई पोर्टल का पासवर्ड अनधिकृत रूप से बदलकर उसे लॉक भी कर दिया। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि स्वतंत्रता दिवस व बैठकों के जलपान खर्च के नाम पर फर्जी रेस्टोरेंट बिल लगाकर 4635 रुपये का गबन भी किया गया।
जांच में आरोपी पर कर्मचारियों को ट्रांसफर का झांसा देने, अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करने व कई मोबाइल नंबरों को सीएम कार्यालय, उप सचिव CM, इनकम टैक्स, कमिश्नर और नाबार्ड जैसे नामों से सेव कर लोगों को प्रभाव में लेने के आरोप साबित भी हुए। आरोपी पहले ही विभाग से ब्लैकलिस्ट भी किया जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




