पूर्व सैनिकों के अधिकारों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का धरना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने पूर्व सैनिकों के अधिकारों और सम्मान को लेकर आंदोलन का ऐलान भी किया है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि विकलांगता पेंशन, ईसीएचएस व भर्ती प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर लगातार प्रहार हो रहे हैं, जिसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में 11 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से डिसएबिलिटी पेंशन को पूरी तरह टैक्स-फ्री रखने, ईसीएचएस के लंबित बिलों का भुगतान करने, सैनिकों के सम्मान की रक्षा करने व अग्निवीर भर्ती योजना बंद कर पहले की तरह नियमित भर्ती शुरू करने की मांग भी की है।
कर्नल नेगी ने उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों व सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में धरने में शामिल होने की अपील भी की है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित कई पूर्व सैनिक व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




