Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

महरगांव में पहाड़ी से आया मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों समेत मासूम की मौत

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

कोटद्वार: द्वारीखाल ब्लॉक के महरगांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। धीरेंद्र सिंह के घर में चाय के बाद नाश्ते की तैयारी चल रही थी, तभी मकान के पीछे की पहाड़ी से अचानक भारी मलबा आ गया। मलबे की रफ्तार इतनी तेज थी कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और पूरा मकान मलबे में जमींदोज हो गया।

हादसे के वक्त घर में मौजूद धीरेंद्र सिंह (48), उनकी 85 वर्षीय मां मथुरा देवी, भाभी विदेश्वरी देवी और भतीजी रजनी देवी का दो वर्षीय बेटा रुद्रांश मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान मलबे में फंसी विदेश्वरी देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ग्राम प्रधान अमित नेगी ने बताया कि धीरेंद्र सिंह और उनके परिवार के आसपास ही दो मकान हैं, जिनमें परिवार के लोग रहते हैं। धीरेंद्र की पत्नी विधाता देवी, बेटा गौरव और भतीजी रजनी दूसरे मकान में होने के कारण सुरक्षित बच गए।

रजनी देवी की कुछ साल पहले सतपुली के पास बंदूण गांव में शादी हुई थी। वह घी संक्रांति पर्व मनाने के लिए दो दिन पहले ही अपने दो वर्षीय बेटे रुद्रांश के साथ मायके महरगांव आई थी। लेकिन मंगलवार को आई आपदा ने रजनी से उसका मासूम बेटा छीन लिया और परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button