कोटद्वार के दीपक कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मानवीय मूल्यों पर हुई चर्चा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी दीपक कुमार ने नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात भी की।

इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में संवेदनशीलता व मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जब राहुल गांधी ने कोटद्वार के दीपक कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित कर आत्मीय संवाद भी किया।

दीपक कुमार अपने मानवीय कार्यों व सेवा भाव के लिए पहचान बना चुके हैं। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उनसे विस्तृत बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन भी किया। इसे समाज में करुणा, मानवता व सेवा भावना के सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस दौरान विजय रावत ने भी राहुल गांधी से भेंट की। बैठक में अमित राज, संजय मित्तल, नीरज बहुगुणा व वसीम अहमद समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

वैभव वालिया ने कहा कि दीपक कुमार जैसे प्रेरक व्यक्तित्व को सम्मानित करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों के साथ ही खड़ी है।

उन्होंने राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात उत्तराखंड व विशेष रूप से कोटद्वार के लिए गौरव का विषय भी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




