देहरादून: पल्टन बाजार में 22 सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम का शुभारंभ, जनमानस की सुरक्षा को मिलेगा और मजबूत आधार
पल्टन बाजार में सीसीटीवी, पीए सिस्टम का विधिवत् शुभारम्भ, आईएसबीटी सुधारीकरण 70 प्रतिशत् कार्य पूर्ण सप्ताह में विधिवत् शुभारम्भ पुलिस के 207 कैमरे कन्ट्रोलरूम से इन्टिग्रेट जल्द डीएम ने एसएसपी से मांगे 10 पिंक बूथ के प्रस्ताव, 11 नई यातायात लाईट को डीएम ने दी धनराशि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : जनमानस की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पल्टन बाजार में स्थापित किए गए 22 सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बसंल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज शनिवार को कोतवाली देहरादून से किया।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार के सभी संसाधन जनहित के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाएं और योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनहित से जुड़े सभी सुझावों पर विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त भ्रमण के दौरान पल्टन बाजार में जनमानस, व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पिंक बूथ बनाने के निर्देश भी दिए गए थे। जिलाधिकारी ने पुलिस को इसके लिए धनराशि जारी की थी, और इसका परिणाम आज पल्टन बाजार में सीसीटीवी और पीए सिस्टम के शुभारंभ के रूप में सामने भी आया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के सहयोग से अब शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए त्वरित रूप से धनराशि भी जारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास बजट की सीमाएं होती थीं, लेकिन अब जिला प्रशासन के समर्थन से इन सीमाओं को समाप्त किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही ऋषिकेश में भी 46 नए कैमरे भी लगाए जाएंगे।
इस मौके पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने जिलाधिकारी और एसएसपी के कार्यों की सराहना की और कहा कि उनके समन्वय से जनमानस की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। व्यापारियों ने सर्राफा बाजार में भी कैमरे लगाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, व्यापारी संगठन से संतोष सिंह नागपाल, सुनील मेसोन, पंकज मेसोन सहित कई व्यापारी और जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।




